Sunday, July 26, 2026

शिक्षा के माध्यम से नट समुदाय को मुख्य धारा में लाने का प्रयास

Must Read

अब कर रहे ब्यापार-ब्यवसाय, जीवन में आ रही अमूलचूल परिवर्तन

शिक्षको के सतत् प्रयास से बदल रही है लाईफ स्टाईल

लोरमी– क्षेत्र के विधायक एवं राज्य के उपमुख्यमंत्री अरूण साव के संरक्षण एवं छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार पाठक व राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शास. पूर्व माध्य. शाला हरदीबांध के प्रधान पाठक डॉ. सत्यनारायण तिवारी के मार्गदर्शन में शास. पूर्व माध्य. शाला हरदीबांध में पदस्थ शिक्षक अमित कुमार डड़सेना द्वारा विगत दो वर्षों से मुंगेली जिले में निवासरत नट (डंगचगहा) जाति के लोगों को भिक्षावृत्ति से हटाकर समाज की मुख्य धारा में लाने का प्रयास किया जा रहा है। अपने प्रयास के प्रथम चरण में लोरमी विकासखण्ड के ग्राम हरदीबांध में निवासरत नट जाति के समस्त परिवारों से संपर्क कर उन्हें भिक्षावृत्ति त्याग कर सम्मानजनक आजीविका उपार्जन हेतु प्रेरित किया जा रहा है। उन्हें रोजगार के विभिन्न साधनों व अवसरों के बारे में बताया जा रहा है, विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है ताकि वे इन योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन सकें। आने वाली पीढ़ी को भिक्षावृत्ति से बचाए रखने हेतु शिक्षक द्वारा पालकों में शिक्षा का अलख जगाया जा रहा है। शिक्षा का महत्व समझते हुए पालक भी शत प्रतिशत बच्चों का शाला में नामांकन करा रहे हैं तथा बच्चों की विद्यालय में नियमित उपस्थिति हो रही है। विद्यालय में शत प्रतिशत नामांकन एवं ठहराव शिक्षक के प्रयासों की सफलता है।

नट समाज के प्रमुख व ग्राम पंचायत हरदीबांध के पूर्व सरपंच सुरेश कुमार नट के अनुसार शिक्षक द्वारा किए गए प्रयासों से उनके समाज में जन जागृति आई है। भिक्षावृत्ति को अपनी परंपरा मानने वाले लोग अब कृषि, मजदूरी, दुकानदारी, कबाड़ व्यवसाय आदि में संलग्न होकर सम्मानजनक आजीविका उपार्जन कर रहे हैं। उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें, गणवेश, जाति, निवास, आमदनी प्रमाण पत्र व छात्रवृत्ति के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो रही है। ग्राम हरदीबांध में किए गए प्रयासों से नट समाज में आए सकारात्मक बदलाव व परिणाम से उत्साहित होकर शिक्षक अमित कुमार डड़सेना ने भिक्षावृत्ति के अभिशाप से पूरे जिले के नट समुदाय को शिक्षा एवं जन जागरण द्वारा मुक्त कराने का संकल्प लिया है।

Latest News

हरियर हमर गांव, हरियर हमर प्रदेश के तहत स्कूल में लगाऐ पौधे

सपा प्रवक्ता ने कहा अधिक से अधिक लगाऐ पेड़, संकल्प लेकर करें पौधो की रक्षा लोरमी-समाजवादी प्रदेश प्रवक्ता धनीराम यादव,...

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img