मेरिट के आधार पर मिलेगी प्रवेश
प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 8 जुलाई
लोरमी-राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी में शिक्षा सत्र 2026,,27 में प्रवेश हेतु एन ई पी के तहत स्नातक प्रथम सेमेस्टर प्रथम वर्ष बीए,बीकॉम एवं बीएससी की प्रथम प्रवेश सूची जारी कर दी गई हैं। इस संदर्भ में प्रो डॉ नरेंद्र सलूजा ने बताया हैं कि छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग एवं अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के निर्देशानुसार आरक्षण रोस्टर एवं मेरिट के आधार पर प्रवेश सूची जारी कर दी गई हैं इसके अंतर्गत बीए में अनारक्षित वर्ग हेतु 80,4,,अन्य पिछड़ा वर्ग में 76,8 ,अनुसूचित जाति में 74,4,तथा अनुसूचित जनजाति में 62,8 प्रतिशत,,बीकॉम में
अनारक्षित वर्ग में 81.4,
,अन्य पिछड़ा वर्ग में – 80
अनुसूचित जाति में 75.2,
तथा अनुसूचित जनजाति में- 63 प्रतिशत,बीएससी बायो में
अनारक्षित वर्ग में 87.2,
अन्य पिछड़ा वर्ग में 86.6,
अनुसूचित जाति में 83, तथा
अनुसूचित जनजाति में 72.2 प्रतिशत
बीएससी मैथ्स में
अनारक्षित वर्ग में 80.2,
अन्य पिछड़ा वर्ग में 70,
अनुसूचित जाति में 55.8,
अनुसूचित जनजाति में 59.6 प्रतिशत कट ऑफ मार्क गया हैं। प्रवेश हेतु चयनित विद्यार्थी, प्रवेश समिति बीए हेतु संयोजक डॉ एच एस राज,सदस्य डॉ नरेंद्र सलूजा,प्रो निधि सिंह प्रो नितेश गढ़ेवाल,बीकॉम हेतु संयोजक डॉ आर एस साहू,सदस्य प्रो हेमा आर टंडन,बीएससी हेतु संयोजक प्रो विवेक साहू सदस्य डॉ अर्चना भास्कर एवं प्रो महेंद्र पात्रे के समक्ष आवश्यक दस्तावेजों ऑनलाईन पंजीयन की हार्डकॉपी ,स्थानांतरण एवं चरित्र प्रमाण पत्र की मूल प्रति, 10, वी,12 वी,निवास ,
जाति आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ उपस्थित होवे,। प्रमाण पत्रों के सत्यापन के उपरांत विद्यार्थी प्रवेश शुल्क कार्यालय में जमा कर प्रवेश ले सकते हैं। प्रथम प्रवेश सूची से प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 8 जुलाई हैं। अंतिम तिथि के उपरांत प्रवेश सूची स्वमेव रद्द हो जाएगी तदुपरांत 9 जुलाई को द्वितीय प्रवेश सूची जारी की जाएगीं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एन के ध्रुवे ने समस्त विद्यार्थियों को अविलंब प्रवेश लेने हेतु निर्देशित किया हैं।

