लोरमी मंडल की बैठक संपन्न: ‘वोट बचाओ – देश बचाओ’ आंदोलन को सफल बनाने कांग्रेस ने कसी कमर

Must Read

29 अक्टूबर को मुंगेली और 1 नवंबर को दिल्ली में होगा बड़ा प्रदर्शन, लतारानी वैष्णव के निवास पर रणनीति तैयार

लोरमी-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर देशव्यापी ‘वोट बचाओ – देश बचाओ’ आंदोलन को गति देने के लिए लोरमी मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। आगामी 29 अक्टूबर को मुंगेली और 1 नवंबर को देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाले विशाल कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रणनीति तैयार कर ली है।

यह महत्वपूर्ण बैठक लोरमी मंडल की प्रभारी एवं महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव श्रीमती लतारानी वैष्णव के निवास स्थान पर आयोजित की गई।

घर-घर पहुंचेगा आंदोलन, कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर जोर

बैठक की अध्यक्षता लोरमी मंडल अध्यक्ष श्री नितेश पाठक ने की। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने और आगामी आंदोलनों में लोरमी क्षेत्र से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा हुई। नेताओं ने संकल्प लिया कि ‘वोट बचाओ – देश बचाओ’ आंदोलन के संदेश को लोरमी के घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।

बैठक में ये वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी रहे मौजूद

रणनीति बैठक में क्षेत्र के कई प्रमुख कांग्रेसी चेहरे शामिल हुए, जिनमें मुख्य रूप से:

  • ब्लॉक अध्यक्ष: लल्ला सिंह,वरिष्ठ नेत्री: मायारानी सिंह,प्रभारी: खुशबू वैष्णव,ओबीसी विभाग (मुंगेली जिला अध्यक्ष): अभिलाष जायसवाल,नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष: सालिक बंजारे,नगर पालिका पार्षद: धनंजय दुबे,संगठन पदाधिकारी: श्वेता पाठक, आकाश वैष्णव, शशांक वैष्णव,जिला सचिव: बिंदु यादव, सगीरा खान

इसके साथ ही मंडल के बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे। सभी ने एक सुर में आगामी मुंगेली और दिल्ली के प्रदर्शनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का दावा किया है।


Latest News

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर: छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टी, खेतों में बिछी धान की फसल; आंध्र में भारी तबाही

रायपुर- बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान 'अर्नब' ने छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी...

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img