लोरमी में युवाओं का सपा पर बढ़ा भरोसा: संजय साहू और अजय चंद्राकर के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने थामी समाजवादी पार्टी की साइकिल

Must Read

लोरमी– युवाओं में अब राजनीतिक विकल्प की तलाश तेज हो गई है, और इसी कड़ी में लोरमी क्षेत्र के युवाओं के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर कर सामने आ रही है। आज लोरमी विधानसभा में पार्टी की नीतियों और सामाजिक न्याय की विचारधारा से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में युवाओं ने समाजवादी पार्टी का हाथ थाम लिया।

यह सदस्यता कार्यक्रम ब्लॉक अध्यक्ष संजय साहू और अजय चंद्राकर के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जहां समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता धनीराम यादव ने सभी युवाओं को विधिवत पार्टी की सदस्यता दिलाई। सदस्यता ग्रहण करने के दौरान प्रदेश प्रवक्ता धनीराम यादव ने सभी नव-नियुक्त सदस्यों को पार्टी का अंग वस्त्र पहनाकर संगठन में उनका आत्मीय स्वागत किया।

शोषितों और वंचितों की आवाज है समाजवादी पार्टी: धनीराम यादव
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता धनीराम यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से किसानों, मजदूरों, युवाओं, पिछड़ों, दलितों और वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज उठाती रही है। पार्टी की विचारधारा सामाजिक न्याय, समानता और निस्वार्थ जनसेवा पर आधारित है। उन्होंने भरोसा जताया कि सभी नए सदस्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इन युवाओं ने ली सदस्यता:
पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख युवाओं में महावीर साहू, हर्ष वैष्णव, दीपक सोनकर, नरेश जांगड़े, बबलू विश्वकर्मा, राकेश साहू, गौतम कश्यप, प्रमोद साहू, महेश्वर साहू, छत्रपाल कश्यप, मुकेश वैष्णव, पुष्पराज पोर्ते, भूपेंद्र कश्यप, नेहरू साहू सहित क्षेत्र के अन्य युवा शामिल हैं।

पार्टी की नीतियों पर जताया विश्वास:
सपा का दामन थामने के बाद नवनियुक्त सदस्यों ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे समाजवादी पार्टी की नीतियों और जन-कल्याणकारी सिद्धांतों से बेहद प्रभावित हैं। युवाओं ने संकल्प लिया कि वे समाज हित, जनसेवा और लोरमी क्षेत्र में संगठन के विस्तार के लिए पूरी ईमानदारी और सक्रियता से कार्य करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अन्य पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी सभी नए साथियों का पुष्पमाला पहनाकर और नारे लगाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। युवाओं के इस जुड़ाव से लोरमी क्षेत्र में समाजवादी पार्टी को एक नई ऊर्जा और मजबूती मिली है।


Latest News

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर: छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टी, खेतों में बिछी धान की फसल; आंध्र में भारी तबाही

रायपुर- बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान 'अर्नब' ने छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी...

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img