Sunday, July 26, 2026

कृषि केन्द्र दुकानो पर खाद की जमकर कालाबाजारी,

Must Read

डबल दामो में बेचा जा रहा खाद, किसान परेशान, कांग्रेस ने एसडीएम से की शिकायत

लोरमी-कृषि केन्द्र दुकानो में खाद् की जमकर कालाबाजारी की जा रही है, कृषि केन्द्र संचालक किसानो से दोगुना दामो में यूरिया खाद बेचा जा रहा है, साथ ही अन्य खाद शासन से तय मूल्य के आधार से दो गुना तीन गुना दामो में खाद की बिक्री कर रहे है, इसी तारतम्य में नगर के मंुगेली रोड में संचालित कृषि केन्द्र दुकान नितिन कृषि केन्द्र के द्वारा खाद की कालाबाजारी करने की शिकायत एसडीएम लोरमी से की है।

कांग्रेस नेता लखन कश्यप ने बताया कि वह 1 जुलाई को यूरिया खाद लेने के लिए मंुगेली मार्ग में स्थित नितिन कृषि केन्द्र गया और 5 बोरी यूरिया खाद की मांग की जिसमें संचालक ने 620 रूपये की कीमत से 3100 रूपये मांगे, जिस पर उनके द्वारा विरोध करते हुऐ कहा कि शासकीय राशि 266 रूपये है, जिस पर लेना है तो लो करके विवाद करने लगा। नितिन ट्रेडर्स के संचालक के द्वारा इस प्रकार से किसानो से दोगुना दामो में यूरिया खाद बेच कर जमकर कालाबाजारी किया जा रहा है, संचालक के इस प्रकार के खुलेआम किऐ जा रहे अवैध बिक्री के खिलाफ किसानो ने भी विरोध जताया है और कहा है कि उनके दुकान को सील किया जाये एवं लायसेंस निरस्त किया जाये। साथ ही जितने भी किसानो को यूरिया सहित अन्य खाद बेचा गया है उसका बाकी की राशि वापस किया जाये।
इनका कहना है:-
शिकायत मिली है, हम लोग किसानो की समस्या को लेकर सजग है, कल जितने भी दुकानो की शिकायत प्राप्त हुई है कार्यवाही किया जायेगा।
अजीत पुजारी, एसडीएम लोरमी

Latest News

हरियर हमर गांव, हरियर हमर प्रदेश के तहत स्कूल में लगाऐ पौधे

सपा प्रवक्ता ने कहा अधिक से अधिक लगाऐ पेड़, संकल्प लेकर करें पौधो की रक्षा लोरमी-समाजवादी प्रदेश प्रवक्ता धनीराम यादव,...

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img