कारीडोंगरी-खुड़िया के बीच की घटना, इलाज के लिए लाया गया अस्पताल
लोरमी-ग्राम जाकड़बांधा निवासी एक युवक के बाईक के उपर हिरण ने जंप मार दिया जिससे वह गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोरमी लाया गया जहां पर युवक का इलाज किया जा रहा है। घटना कारीडोंगरी-खुड़िया के बीच की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जाकड़बांधा (सुरही) निवासी युवक दिलहरण मसराम पिता रामचरण मसराम उम्र 32 वर्ष किसी काम को लेकर लोरमी आया हुआ था और वापस लौट रहा था, तभी शाम 6 बजे के करीब कारीडोंगरी-खुड़िया के बीच सड़क पार करने की कोशिश में हिरण सीधे युवक के बाईक के उपर ही जंप मार दिया जिससे युवक की बाईक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरा। सड़क के दोनो ओर जंगल होने एवं फेंसिग होने कारण हिरण जंप मारकर सड़क पार करना चाहता था, लेकिन सीधे युवक के मोटर सायकल पर ही जा कूदा। घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़े युवक का राहगीरो की मदद से इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोरमी लाया गया जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। युवक के चेहरे, हाथ, कंधा, पैर एवं कमर में चोंट आयी है।
सड़क के दोनो किनारे जंगल, वनविभाग ने कराये है फेसिंग, जानवरो को आने में होती है परेशानी –
खुड़िया वनपरिक्षेत्र एवं कारीडोंगरी के द्वारा कारीडोंगरी मंदिर से लेकर खुड़िया तक सड़क के दोनो ओर 4-4 फीट का फेंसिग कराया गया है। फेसिंग होने की वजह से जंगली जानवर आ जा नही सकते है इसलिए फेंसिंग के उपर से ही कूद कर आते जाते है, घटित हुई घटना भी इसी का प्रमाण है हिरण एक पार से दूसरे पार जाने के लिए तैयार थे तभी फेंसिग को पार करने छलांग लगाई और सीधे बाईक सवार उपर जाकर गिर गया।
जंगली जानवरो का विचरण क्षेत्र, तेंदूआ, बाघ, गंवर, भालू, हिरण सहित हिसंक जानवरो का आना जाना, रात्रि में करे सजग रूप से यात्रा
कारीडोंगरी और खुड़िया के बीच में हिसंक जानवरो का आना जाना लगा रहता है। कारीडोंगरी के उपर हिससे बोकराकछार, बांकल के बाद एटीआर का क्षेत्र आ जाता है, जिससे जानवर कभी पानी की तलाश में तो कभी चारे की तलाश में भटकते हुऐ आ जाते है जो इस पार से उस पार जाने के लिए सड़क पार करते है।

