लोरमी में खाद की कालाबाजारी के खिलाफ लामबंद हुई समाजवादी पार्टी, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Must Read

लोरमी-क्षेत्र के  कृषि दुकानों पर खाद की धड़ल्ले से हो रही कालाबाजारी के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। ब्लॉक अध्यक्ष संजय कुमार साहू के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) लोरमी को एक लिखित शिकायत पत्र सौंपकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

तय कीमतों से अधिक दामों पर बेची जा रही खाद-

एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन के अनुसार, लोरमी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामीण इलाकों जैसे देवरहट, कोतारी, औराबांधा, पैजनिया सहित पूरे विकासखंड की कृषि दुकानों पर खाद की भारी कालाबाजारी की जा रही है। वर्तमान में कृषि कार्य तेजी पर है, जिसका फायदा उठाकर दुकानदार किसानों को यूरिया, डीएपी, राखड़ और पोटाश जैसी बेहद जरूरी कृषि सामग्रियां तय सरकारी रेट से कहीं ऊंची कीमतों पर बेच रहे हैं।

विरोध करने पर किसानों को दी जा रही धमकी-

शिकायत पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि जब पीड़ित किसान इस मनमानी कीमत का विरोध करते हैं, तो दुकानदार उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। दुकानदारों द्वारा किसानों को दो टूक शब्दों में कहा जाता है कि “इतने ही रेट पर पड़ेगा, लेना है तो लो”, जिसके कारण क्षेत्र का किसान वर्ग बेहद परेशान और लाचार महसूस कर रहा है।

लाइसेंस निरस्त करने की मांग-

समाजवादी पार्टी ने प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि क्षेत्र के कृषि केंद्रों और दुकानों की तत्काल सघन जांच की जाए। तय मूल्य से अधिक दामों पर खाद बेचकर किसानों का शोषण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए और उनके व्यावसायिक लाइसेंस निरस्त किए जाएं, ताकि भविष्य में किसानों को इस तरह की लूट से बचाया जा सके।

Latest News

आधा एकड़ जमीन हड़पने की रंजिश में की भाई और भाभी की हत्या

ग्राम नवलपुर में दंपती के अंधे कत्ल का पुलिस ने किया खुलासा लोरमी - एक बार फिर संपत्ति विवाद में...

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img