प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए करे वृक्षा रोपण, पालक बनकर करे देखभाल- प्राचार्य

Must Read

हरियर प्रदेश, हरियर हमर स्कूल के थीम पर संस्कार पब्लिक स्कूल पर किया गया पौधारोपण

लोरमी -पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए संस्कार पब्लिक स्कूल, राम्हेपुर (एन) के विद्यार्थियों ने ग्राम के तालाब परिसर में वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव जागृत करना था।

वृक्षारोपण के पश्चात विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि वे लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करेंगे, जल संरक्षण को बढ़ावा देंगे तथा अपने परिवार और समाज को भी अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करेंगे। विद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण के नारों के साथ विद्यार्थियों ने हरियाली का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

प्राचार्य धर्मेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी का अमूल्य धन हैं। यदि आज हम प्रकृति का संरक्षण करेंगे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और सुरक्षित वातावरण मिलेगा। व्यवस्थापिका संध्या सिंह ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश देते हुए कहा कि छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े परिवर्तन का आधार बनते हैं।

कार्यक्रम का समापन इस प्रेरक संदेश के साथ हुआ—
“आज लगाया गया पौधा, कल की पीढ़ियों के जीवन की सुरक्षा है।”

Latest News

आधा एकड़ जमीन हड़पने की रंजिश में की भाई और भाभी की हत्या

ग्राम नवलपुर में दंपती के अंधे कत्ल का पुलिस ने किया खुलासा लोरमी - एक बार फिर संपत्ति विवाद में...

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img