लोरमी-सर्व यादव समाज जिला मुंगेली के तत्वावधान में रविवार को यादव समाज भवन, रानीगांव (लोरमी) में तहसील लोरमी की ग्रामीण एवं नगरीय इकाई के गठन हेतु बैठक एवं चुनाव संपन्न हुआ। समाज के विभिन्न उपवर्गों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
बैठक में जिला अध्यक्ष नरेशराम यादव, जिला महासचिव देवीशंकर यादव प्रदेश प्रतिनिधि परसादी यादव जिला उपाध्यक्ष संजू यादव, योगेंद्र यादव, लखन यादव, शत्रुघ्न यादव, फागूराम यादव तहः लालपुर थाना अध्यक्षरवि यादव, गिरधारी लाल यादव अविश यादव डा. कृष्णा यादव घनश्याम यादव, अदालत यादव चित्तकुमार यादव, विजयकुमार यादव, अजय यादव, ऋषि यादव,सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन एवं सामाजिक बंधु उपस्थित रहे। चुनाव की प्रक्रिया पर्यवेक्षक दरबारी यादव (कोतरी) एवं अंकालू यादव रबेली की देखरेख में संपन्न हुई।
ग्रामीण इकाई की नई कार्यकारिणी
अध्यक्ष: शत्रुघ्न यादव (घठोली)
उपाध्यक्ष: विनोद यादव (डोंगरीगढ़)
सचिव: दुर्गेश यादव (गुनापुर)
कोषाध्यक्ष: सतीश यादव (लपटी)
सह सचिव: देव प्रसाद यादव (पथर्रा)
संगठन मंत्री: लोमश यादव नवागांव दयाली
नगरीय इकाई की नई कार्यकारिणी
अध्यक्ष: राहुल यादव
उपाध्यक्ष: शिवशंकर यादव
सचिव: राकेश यादव
कोषाध्यक्ष: छेदूराम यादव
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज को संगठित करने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा सामाजिक एकता एवं विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं मटकी फोड़ महोत्सव के सफल आयोजन पर भी प्रारंभिक चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारियों ने समाज के सभी वर्गों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
Must Read

