Friday, July 31, 2026

शनि धाम गौरकापा आश्रम में गुरु पूर्णिमा की तैयारी जोरो पर

Must Read

29 जुलाई को होगा भव्य महोत्सव गुरु पूजन, महाप्रसाद और भजनों से गूंजेगा आश्रम

क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवियों की टीम आयोजन को सफल बनाने में जुटी

लोरमी-आषाढ़ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के पावन अवसर पर आगामी 29 जुलाई को क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शनि धाम गौरकापा आश्रम में भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जायेगा, जिसकी तैयारी जोरो से की जा रही है
इस धार्मिक उत्सव को लेकर आश्रम परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं एक दिन पहले से ही श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

धार्मिक अनुष्ठान और भजन-कीर्तन का होगा आयोजन

आश्रम प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, गुरु पूर्णिमा के दिन सुबह से ही विशेष धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हो जाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गुरु पूजन और पादुका वंदन से होगी। इसके पश्चात दिनभर संगीतमय भजन-कीर्तन का प्रवाह चलेगा, जिसमें स्थानीय एवं आमंत्रित भजन मंडलियों द्वारा गुरु महिमा का गुणगान किया जाएगा।

विशाल महाप्रसाद (भंडारा) की व्यवस्था

दर्शन के लिए आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए आश्रम परिसर में विशाल महाप्रसाद (भंडारे) का आयोजन रखा गया है। आयोजकों ने बताया कि व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं, ताकि दूर-दराज से आने वाले किसी भी भक्त को असुविधा न हो।

आयोजन समिति ने की गरिमामयी उपस्थिति की अपील

शनि धाम गौरकापा आश्रम के सेवादारों और आयोजकों ने लोरमी सहित पूरे अंचल के धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस पावन महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार शामिल हों। उन्होंने भक्तों से गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त कर पुण्य लाभ लेने और आयोजन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आग्रह किया है।इस  धार्मिक समागम को भव्य रूप देने के लिए क्षेत्र के प्रमुख जागरूक नागरिक और सेवादार दिन-रात सक्रिय हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से पवन कुमार अग्रवाल, लल्ला सिंह ठाकुर, प्रदीप कुमार दुबे, गुरुमीत सलूजा, अशोक कुमार जायसवाल, भागवत प्रसाद केशरवानी, मुकेश कुमार सापरिया, नितेश पाठक, उमेश राजपूत, सुभाष ठाकुर, सहित समस्त शनि धाम सेवा समिति के सदस्य पूरी निष्ठा के साथ व्यवस्थाओं को संभालने में जुटे हुए हैं।

Latest News

हरियर हमर गांव, हरियर हमर प्रदेश के तहत स्कूल में लगाऐ पौधे

सपा प्रवक्ता ने कहा अधिक से अधिक लगाऐ पेड़, संकल्प लेकर करें पौधो की रक्षा लोरमी-समाजवादी प्रदेश प्रवक्ता धनीराम यादव,...

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img