Sunday, July 26, 2026

परसापान के दोना मे कोसुम, जामुन फल लेकर भेंट करने पहुचे वनवासी, खाकर गदगद हुए साव,

Must Read

याद किऐ बचपन के दिन, कहा गर्मी के दिनो में खाने में इसका अलग ही स्वाद

जनचैपाल कार्यक्रम के तहत वनाचंल के 5 गांवो के लोगो की सुनी समस्या

लोरमी-जन चैपाल कार्यक्रम के तहत मंगलवार को उपमुख्यमंत्री अरूण साव वनाचंल ग्राम सलगी पहुचें जहां पर बैगा आदिवासियों के बीच बैठकर उनकी बाते सुनी। इस दौरान बड़ी संख्या में आऐ हुऐ वनवासीयों के द्वारा परसापान के दोना में मौसमी फल जामुन, कोसुम और आम लेकर भेंट करने पहुचे, श्री साव जामुन और कोसुम खाकर मंत्रमुग्ध हो गऐ और उन्हे अपने बचपन के दिन भी याद आ गऐ, कहा कि जब हम छोटे-छोटे थे तो गांव में लगे जामुन पेड़ और आम के पास उसे खाने चले जाते थे और उन्हे तोड़कर खाते थे। इस दौरान जमीन में चटाई में बैठकर वनवासियों की समस्या सुनी और निराकरण करने अधिकारियों को निर्देशित किया।


श्री साव ने ग्रामीणों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं विष्णु देव साय सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी चला रही है, जिसका लाभ सभी वर्गो को मिल रहा है। अमरईया के छाव में बैठे श्री साव ने एक एक कर योजनाओं के बारे में जानकारी पूछी, इस दौरान बैगा आदिवासियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि सरकार की योजनाओं से उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना गया। मौके पर अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

बारिश के बीच परिवारजनों से आत्मीय संवाद

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वनांचल औरापानी में बारिश के बीच विश्राम भवन में ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं व सुझाव को गंभीरता से सुनी।जनचैपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सभी सुझावों पर अमल करने के निर्देश दिए। इस दौरान विकास कार्यों पर फीडबैक भी लिया। विष्णु देव साय की सुशासन वाली सरकार हर गांव तक विकास कार्य पहुंचा रही है।

इस अवसर पर भाजपा महामंत्री जन्मेजय जायसवाल , महामंत्री माधव तिवारी, अशोक सिंद्रराम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिता साहू, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू ,धनीराम यादव, विश्वनाथ साहू, राका, घनश्याम खत्री , रवि शर्मा , मिंटू अग्रवाल , महाजन जायसवाल , संतोष साहू , भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश कश्यप, नारायण सिंह , सत्तू कश्यप , धर्मेंद्र, ललित, प्रदीप साहू, सरोज, सुरजीत, सरपंच मोती बैगा, पंचगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Latest News

हरियर हमर गांव, हरियर हमर प्रदेश के तहत स्कूल में लगाऐ पौधे

सपा प्रवक्ता ने कहा अधिक से अधिक लगाऐ पेड़, संकल्प लेकर करें पौधो की रक्षा लोरमी-समाजवादी प्रदेश प्रवक्ता धनीराम यादव,...

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img