सपा प्रवक्ता ने कहा अधिक से अधिक लगाऐ पेड़, संकल्प लेकर करें पौधो की रक्षा
लोरमी-समाजवादी प्रदेश प्रवक्ता धनीराम यादव, सपा ब्लाॅक अध्यक्ष संजय साहू, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अजय कुमार कश्यप के द्वारा हरियर हमर गांव, हरियर हमर प्रदेश के तहत मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल डीएव्ही कोतरी में पौधा लगाया गया एवं उनकी सुरक्षा/रक्षा करने के लिए संकल्प भी लिया गया। इस दौरान प्रवक्ता धनीराम यादव ने कहा कि आओ हम सब मिलकर हरियर गांव बनाने का संकल्प ले जिससे हमें आने वाले समय में बढ़ते तापमान से निजात मिल सकें। पूरे प्रदेश में लगातार वनो की कटाई अंधाधूंध तरीके से चल रही है, शासन/प्रशासन मूकदर्शक बन सब कुछ अपने आंखो से देख रहा है, यही कारण है कि जिस प्रदेश केा हरियर प्रदेश और वनाच्छित प्रदेश के नाम से जाना जाता रहा वह आज देश के सार्वधिक गर्म वाले राज्यो में गिना जाने लगा है, इसलिए आज कोतरी में सभी गांववासियों के साथ मिलकर पौधारोपण किया जा रहा है। हम सभी संकल्प लेकर पौधा लगाऐ है जिसकी सुरक्षा/रक्षा की जिम्मेदारी हमारी होगी, आने वाले समय में निश्चित रूप से हम एक हरियर गांव बनाकर छायादार/फलदार गांव बनाऐगें।कार्यक्रम को ब्लाॅक अध्यक्ष संजय साहू ने कहा कि गर्मी के दिनो में लोगो को राहत के लिए पेड़/पौधो की आवश्यकता होती है, जहां पर आम राहगीर चलते आते/जाते उन्हे छाया नही मिलता है, आज हम सभी मिलकर पेड़ लगा रहे है जिससे निश्चित ही आने वाले समय में छाया मिलेगी और पर्यावरण का संतुलन भी बना रहेगा।
युवा प्रकोष्ट अध्यक्ष अजय कश्यप ने कहा कि हमें पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की आवश्यकता है, हम सभी आज संकल्प लेते है कि अधिक से अधिक पौधे लगाऐ एवं उनकी रक्षा कर उसमें जरूरी खाद्/पानी डाले जिससे पौधा सही समय में बढ़कर छायाप्रदान करेगा। कार्यक्रम में प्रमुख से बड़ी संख्या में ग्रामवासी सहित कलेश्वर कश्यप, महेश्वर साहू, नरेश जांगड़े, दीपक सोनकर, धर्मेंद्र पटेल, मुकेश वैष्णव, हर्ष वैष्णव, रामनारायण कश्यप सहित अन्य लोग लोग उपस्थित रहे
कार्यक्रम को ब्लाॅक अध्यक्ष संजय साहू ने कहा कि गर्मी के दिनो में लोगो को राहत के लिए पेड़/पौधो की आवश्यकता होती है, जहां पर आम राहगीर चलते आते/जाते उन्हे छाया नही मिलता है, आज हम सभी मिलकर पेड़ लगा रहे है जिससे निश्चित ही आने वाले समय में छाया मिलेगी और पर्यावरण का संतुलन भी बना रहेगा।