Sunday, July 26, 2026

कैंचमेट एरिया में लगातार बारिश होने से खुड़िया जलाशय लबालब, वेस्ट वेयर से बह रही है 1 फीट से अधिक पानी

Must Read

अन्य बांधो में भी आने लगे बरसाती पानी, किसानो के लिए राहत की बारिश

लोरमी-मुंगेली जिले की जीवनदायनी कहे जाने वाली राजीव गांधी खुड़िया जलाशय आषाढ़ के महिने में ही लबालब हो गया है। कैंच मेंट एरिया में लगातार हो रही बारिश से जलाशय के वेस्ट वेयर से 1 फीट से अधिक पानी बह रहा है जो लगातार बढते क्रम में है। इधर प्रशासन भी अलर्ट मोड में है, मनियारी नदी के निचले हिस्से में रहने वाले लोगो के लिए सूचना जारी किया गया है जिसमें बाढ़ से बचने और सुरक्षित जगहो पर रहने की हिदायत दी गई है। वही बारिश किसानो के लिए राहत लेकर आयी है, विगत सप्ताह भर से बारिश नही होने से किसान चिंतित नजर आ रहे थे।
पिछले 24 घण्टो से रूक-रूक कर हो रही बारिश के चलते खुड़िया जलाशय में जलसंचय क्षमता से अधिक होने की वजह से वेस्ट वेयर से 1 फीट से अधिक पानी बह रहा है जो पर्यटको के लिए आकर्षक का केन्द्र तो है ही साथ ही किसानो के लिए बहुत ही ज्यादा राहत की बात भी है। क्योकि इस बार मौसम विभाग ने मानसून की बेरूखी का अनुमान लगाया था जो क्षेत्र में दिख भी रहा था क्योकि अभी वर्तमान की बारिश और एक 1 सप्ताह पहले की बारिश को छोड़ दिया जाये तो सिर्फ नाम मात्र का ही छिटपुट बारिश क्षेत्र में हो पाई है, आगे मानसून की चाल क्या होगी यह तो कोई नही जानता लेकिन राहत की बात यह है कि क्षेत्र के बड़े वृहद एवं छोटे जलाशयो में पानी जमा होना प्रारंभ हो गया है जो कि इस बार भी धान की फसल के लिए वरदान साबित हो सकता है।
वर्तमान में जलाशलयों की बात करे तो लोरमी सिचाई विभाग उपसंभाग के अंतर्गत आधा दर्ज से अधिक बांध आते है जिसमें राजीव गांधी खुड़िया जलाशय एक वृहद बांध है, जिसमें शुक्रवार की शाम तक बांध में क्षमता से अधिक लगभग 1 फीट 2 इंच तक वेस्ट वेयर से पानी बह रहा है, 25 वर्ग किलोमीटर जलसंचय क्षमता रखने वाली बांध में 152 मिलिनयन घनमीट से अधिक पानी जमा हो सकता है।

किसानो ने ली राहत की सांस, कृषि कार्यो में आयेगी तेजी –

आषाढ़ का महिना बीतने को है, लेकिन मानसून की बेरूखी और बारिश की दगाबाजी के चलते किसान हैरान परेशान थे, लगातार बारिश नही होने के चलते किसान न तो अच्छे से बोआई कर पाऐ थे और न ही रोपाई के लिए नर्सरी तैयार कर पाऐ थे, लेकिन गुरूवार-शुक्रवार की दरमियानी रात में हुई बारिश से किसानो ने राहत की सांस ली है, जो कृषि कार्य पानी के अभाव में नही हो पा रहे थे उसमें अब तेजी जायेगी। साथ ही ट्यूबवेल वालो को रोपाई भी प्रारंभ हो जायेगी।

Latest News

हरियर हमर गांव, हरियर हमर प्रदेश के तहत स्कूल में लगाऐ पौधे

सपा प्रवक्ता ने कहा अधिक से अधिक लगाऐ पेड़, संकल्प लेकर करें पौधो की रक्षा लोरमी-समाजवादी प्रदेश प्रवक्ता धनीराम यादव,...

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img