उपमुख्यमंत्री का एैतिहासिक घोषणा, 5 करोड़ की अधिक की राशि संवरेगी स्कूली की तस्वीर,

Must Read

टपकते छत और गिरते प्लास्टर के खतरो से मिलेगी मुक्ति

हायर सेकेन्ड्री के लिए 2 करोड़ 78 लाख तो हाई स्कूल के लिए 2 करोड़ 49 लाख रूपये की स्वीकृति
पूरे क्षेत्र में हर्ष ब्याप्त, पालक/बालक जता रहे डिप्टी सीएम के प्रति आभार

लोरमी-प्रदेश के यशस्वी उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने लोरमी विधानसभा में संचालित विभिन्न हायर सेकेन्ड्री स्कूल एवं हाई स्कूल के लिए 5 करोड़ रूपये की अधिक राशि की स्वीकृति दी है। उपमुख्यमंत्री के ऐतिहासिक घोषणा से अब स्कूलो की तस्वीर बदलते हुऐ दिखाई देगी। साथ ही बरसात के दिनो में टपकते पानी की बूंदो व छत से गिरते प्लास्टर के खतरो से मुक्ति मिलेगी। श्री साव ने हाई सेकेन्ड्री के स्कूलो के लिए 2 करोड़ 78 लाख तो हाई स्कूलो केलिए 2 करोड़ 49 लाख की स्वीकृति प्रदान की है।
लोक निर्माण विभाग के विशेष मरम्मत मद के अंतर्गत स्वीकृत राशि से विभिन्न स्कूलों का जीर्णोद्धार होगा, स्वीकृत राशि को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने के लिए राज्य सरकार संकल्पित है, शासन से स्वीकृत राशि से स्कूलों का मरम्मत कार्य किया जाएगा, मिली जानकारी के अनुसार मरम्मत कार्य के लिए जो राशि हुई है, उनमे लोरमी कन्या हाईस्कूल भवन के लिए 16 लाख 25 हजार, हाईस्कूल भवन झाफल के लिए 15 लाख 36 हजार, हाईस्कूल भवन मोहबंधा के लिए 16 लाख 26 हजार, हाईस्कूल भवन परदेशीकापा के लिए 19 लाख 93 हजार, हाईस्कूल भवन भालूखोंदरा के लिए 19 लाख 93 हजार हाईस्कूल भवन करनकापा के लिए 19 लाख 93 हजार, हाईस्कूल भवन बोड़तरा कला के लिए 15 लाख 73 हजार, हाई स्कूल भवन बघमार के लिए 15 लाख 40 हजार, हाईस्कूल भवन दाऊकापा के लिए 15 लाख 33 हजार, हाईस्कूल भवन खपरी कला के लिए 18 लाख 23 हजार, हाईस्कूल भवन भांठा के लिए 15 लाख 33 हजार, हाईस्कूल भवन लगरा के लिए 14 लाख 46 हजार, हाईस्कूल भवन कोयलारी के लिए 15 लाख 41 हजार, हाईस्कूल भवन मनोहरपुर के लिए 16 लाख 43 हजार, हाईस्कूल भवन चन्दली के लिए 15 लाख 41 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई है।

Latest News

आधा एकड़ जमीन हड़पने की रंजिश में की भाई और भाभी की हत्या

ग्राम नवलपुर में दंपती के अंधे कत्ल का पुलिस ने किया खुलासा लोरमी - एक बार फिर संपत्ति विवाद में...

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img