Saturday, May 30, 2026

ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी लोरमी एवं डिण्डौरी ने संयुक्त रूप से पेट्रोल डीजल के दामो मंे वृध्दि होने पर विरोध जताते हुऐ प्रदर्शन किया

Must Read

मोदी की अदूरदर्शी सोच से जनता परेशान-नितेश पाठक

लोरमी-प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी लोरमी एवं डिण्डौरी के संयुक्त तत्वाधान में देश में बढ़े हुऐ पेट्रोल डीजल के दामो को लेकर नगर के शुभ पेट्रोल पंप नहर के पास विरोध जताते हुऐ विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम को मण्डल अध्यक्ष नितेश पाठक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गलत नीतियों के कारण आज देश मंहगाई की मार झेल रहा है, पेट्रोल डीजल के मूल्यो में बढ़ोत्तरी की गई है। लोगो को पेट्रोल नही मिल पा रहा है, रसोईयो से गैस गायब हो रहे है, यह सब प्रधानमंत्री के अदूरदर्शी सोंच ही है जिससे देश सहित प्रदेश के जनता परेशान है।

विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेसीजन

जिलाउपाध्यक्ष खुशबू आदित्य वैष्णव ने कहा कि देश पहले से नोटबंदी, जीएसटी, और महंगाई से तंग आ चुके है, फिर भी प्रधानमंत्री के द्वारा पेट्रोल डीजल जैसे चीजो पर दाम बढ़ाना उनकी गलत नीतियां को दर्शाती है। रूपया लगातार गिर रहा है, हमारी कूटनीति पूरी तरह से चैपट हो चुकी है, पड़ोसी हमें आंख दिखा रहे है, प्रधानमंत्री डरे हुऐ है, यही डर आम जनता को बर्बाद कर रही है। कार्यक्रम को वरिष्ट कांग्रेसी नेता विद्यानंद चंद्राकर मायारानी सिंह ने भी संबोधित किया। आभार ब्लॉक अध्यक्ष लल्ला सिंह ठाकुर एवं रामस्वरूप द्वारा आभार व्यक्त किया गया आदित्य वैष्णव, पवन अग्रवाल, आकाश वैष्णव, प्रदीप दुबे, मायरानी ंिसह, बिंदु यादव, हेमिन मंगेशकर, पुरुषोत्तम मार्को, सोहन वर्मा, सैयद जाकिर हुसैन, हेमंत मानिकपुरी, लक्ष्मी जयसवाल, लक्ष्मी जयसवाल, नरेंद्र प्रताप ध्रुव, पूरन सेन, राकेश रजक, प्रकाश टोंडे, लोचन राजपूत, मुरली दीना कश्यप, संजीव शर्मा, मनमोहन, अरुण कुलमित्र, भागीरथी जायसवाल, अमित खत्री, श्रवण, लखन कश्यप, नागेंद्र पटेल, उमेश साहू, रेख राम जयसवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसीजन उपस्थित रहे।

Latest News

जगत में भगवत कृपा के बिना कुछ भी संभव नहीं है – आचार्य  शुक्ला

नौ दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का हुआ समापन लोरमी - समीपस्थ ग्राम रेहुटा में साहू परिवार के द्वारा स्व भरत...

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img