घर में मिली महिला-पुरुष की लाश, प्रेम प्रसंग की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Must Read

मामला वनांचल ग्राम पटपरहा गांव का है।

लोरमी – वनांचल ग्राम पटपरहा में एक ही घर के भीतर महिला और पुरुष की लाश मिली है, लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया है। पूरा मामला खुड़िया वन क्षेत्र के पटपरहा गांव का है। फिर हाल पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक घर के भीतर 50 वर्षीय संतराम बैगा की लाश फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली, तो वहीं 40 वर्षीय रामकली की लाश भी बरामद की गई है। आशंका जताई जा रही है कि रामकली की मौत जहर का सेवन करने की वजह से हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है।

आसपास के लोगों की मानें तो पूरा मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने मौत को गले लगा लिया। घटना की सूचना मिलते ही खुड़िया पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की बारीकी से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह और पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी।

Latest News

आधा एकड़ जमीन हड़पने की रंजिश में की भाई और भाभी की हत्या

ग्राम नवलपुर में दंपती के अंधे कत्ल का पुलिस ने किया खुलासा लोरमी - एक बार फिर संपत्ति विवाद में...

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img