Saturday, April 18, 2026

सीबीएसई 10वीं, बोर्ड के रिजल्ट में सुशांत अव्वल

Must Read

लोरमी कोतरी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई द्वारा 10 वीं परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित किया गया। परीक्षा में सीबीएसई बोर्ड द्वारा संचालित डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कोतरी का परीक्षा परिणाम पिछली बार की तरह इस बार भी शानदार रहा।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विद्यालय से सुशांत कुलमित्र ने कक्षा दसवीं में 84 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान पर रहे। अपनी उपलब्धि का श्रेय इन्होंने माता पिता की कड़ी मेहनत व गुरुजनों को दिया।

दूसरे स्थान पर 81 प्रतिशत के साथ युवराज साहू रहे , तीसरे स्थान पर 80 प्रतिशत के साथ अविनाश पांडेय रहे तथा चौथे स्थान पर 78 प्रतिशत के साथ निष्ठा सिंह क्षत्रिय रही । इन्होंने ने भी उच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है।सभी छात्र – छात्राओं ने अपनी सफ़लता का श्रेय कठिन परिश्रम, तय समय सारिणी पर पढ़ाई, सोशल मीडिया से दूरी, माता – पिता व गुरुजनों के स्नेह, मार्गदर्शन व आशीर्वाद को दिया।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य दीपक वर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह विद्यार्थियों और शिक्षक – शिक्षिकाओं की निरंतर कड़ी मेहनत, अनुशासन, त्याग, व माता – पिता के उचित मार्गदर्शन और स्नेह का परिणाम है। सभी विद्यार्थी पढ़ाई के साथ अन्य पाठ्य सहगामी क्रियाओं में भाग लेते रहते हैं।साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Latest News

समरसता और समानता का संदेश लेकर मारूकापा और पथर्री पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव

बाबा साहब के विचारों से मजबूत हो रहा सामाजिक न्याय का आधार : डिप्टी सीएम अरुण साव महिला सशक्तिकरण से...

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img