Thursday, April 16, 2026

समरसता और समानता का संदेश लेकर मारूकापा और पथर्री पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Must Read

बाबा साहब के विचारों से मजबूत हो रहा सामाजिक न्याय का आधार : डिप्टी सीएम अरुण साव

महिला सशक्तिकरण से ही बनेगा विकसित और सशक्त समाज : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

लोरमी। उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक श्री अरुण साव आज मारूकापा (लालपुर) और पथर्री में आयोजित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती एवं सामाजिक समरसता दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने बाबा साहब जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को आत्मसात कर समाज में समानता, न्याय, भाईचारे का संदेश घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

श्री साव ने कहा कि भारत की संस्कृति सदैव से समरसता और एकता की प्रतीक रही है। हमारे समाज में भेदभाव की कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने जीवनभर जातिगत भेदभाव को समाप्त करने के लिए संघर्ष किया और एक न्यायपूर्ण समाज की स्थापना का मार्ग दिखाया। उनके विचारों को आगे बढ़ाने का कार्य आज निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि देश में ऐसे अनेक प्रयास किए गए हैं, जिनसे बाबा साहब के जीवन से जुड़े स्थलों को सम्मानित किया गया है और उनकी विचारधारा को सशक्त रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसमें नागरिकों को मौलिक अधिकार दिए गए हैं, जो समानता, स्वतंत्रता और गरिमापूर्ण जीवन की गारंटी देते हैं। धर्म, जाति, लिंग या रंग के आधार पर भेदभाव को समाप्त करने की व्यवस्था संविधान में स्पष्ट रूप से की गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति का सही आकलन वहां की महिलाओं की स्थिति से होता है, इसलिए महिलाओं को समान अधिकार और अवसर देना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से मोदी सरकार महिलाओं को राजनीति में अधिकार देने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लेकर आ रही है।

श्री साव ने कहा कि देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी पुरुषों की। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं और अभियान चलाए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा बाबा साहब के विचारों को अपनाकर समाज को समरस, सशक्त और प्रगतिशील बनाया जा रहा है।

समरसता कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता रामेश्वर बंजारे जी, वरिष्ठ नेता कोमल गिरि गोस्वामी जी, राजमहंत भुवनेश्वर पात्रे जी, करणदास खांडे जी, गोवर्धन जांगड़े जी, जगमोहन चतुर्वेदी जी, सत्या जी, रोहित घृतलहरे जी, राजेंद्र टंडन जी, लव कुमार टंडन जी, पंचराम टंडन जी, धनीराम यादव जी, गुरमीत सलूजा जी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती शांति भास्कर जी, जिला पंचायत सभापति श्रीमती रत्ना काटले जी, जिला पंचायत सभापति श्रीमती अनिता साहू जी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिंह जी, प्रदीप गायकवाड जी, जनपद सदस्य धर्मेंद्र बघेल जी,

जनपद सदस्य नरेंद्र पाल जी,जनपद सदस्य सुरजीत भार्गव जी, जनपद सदस्य मूलचंद डाहिरे जी, नगरपालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा जी, संतोष साहू जी, विनय साहू जी, दिनेश साहू जी, प्रदीप मिश्रा जी, महाजन जायसवाल जी, रवि शर्मा जी, हमारे मंडल अध्यक्ष दिनेश कश्यप जी, सुशील यादव जी, राजेंद्र साहू जी, लेखराज ठाकुर जी, राजेश शुक्ला जी, महेंद्र खत्री जी, अशोक साहू जी, विक्रम सिंह ठाकुर जी, प्रदीप साहू जी, सरपंच श्रीमती रितु रूपेंद्र डहरिया, जीवन दास ओग्रे जी, झरोखा दास अंनत जी, खेमूदास ढिढे जी, शिवप्रसाद जोगांस जी, गेंदराम बंजारे जी,अमोलदास बंजारे जी, कांशीराम अंचल जी, मयाराम बंजारे जी,गौटिया हिरालाल महिलागे जी, मोहनलाल जोगास जी, अरुण ध्रुव जी, प्यारे लाल भार्गव जी, अशोक त्तेन्डे जी, जिला महंत राजा सिंह मिरी जी, राजा सिंह जी, सरपंच गण, पंचगण एवं सभी पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Latest News

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी के कोसमतरा, घानाघाट, जूनापानी और हरनाचाका में लगाई जन चौपाल

गांव बस्ती चलो अभियान के तहत लोरमी के गांव-गांव पहुंची सरकार, जनचौपाल में जनता की समस्याओं का किया समाधान मोदी...

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img