Friday, March 27, 2026

मनरेगा बचाव कार्यक्रम में कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन कर किया चक्काजाम, सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

Must Read

धान खरीदी तिथि बढ़ाने की मांग, कहा सैकड़ो किसानो को नही बिका धान, कर्ज के तले दब जायेगे अन्नदाता

लोरमी-प्रदेश कांग्रेस कमेटी केा आव्हान पर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी लोरमी के द्वारा नगर के पुराना बस स्टैण्ड के पास मनरेगा बचाओ कार्यक्रम और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी बढ़ाने की मांग को लेकर धरना पदर्शन किया एवं सांकेतिक चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुऐ कांग्रेस नेता पवन अग्रवाल ने कहा कि . केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदल दिया गया है। जो कि सीधे तौर पर मजदूरो के गर्दन में छुरी चलाने का काम कर रहे है। केन्द्र की मोदी सरकार मनरेगा जैसे ग्रामीण योजना को बंद करने की नियत से नाम को बदल रहा है। यह योजना ग्रामीण भारत और ग्रामीण रोजगार का एक मात्र साधन था जिस पर भी सरकार बंद करने की कोशिश किया जा रहा है। साथ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी तिथि बढाने की मांग की गई जिसमें कहा गया कि आज सैकड़ो किसान है जिसका धान नही बिक पाया है, ऐसे में किसानो के धान नही बिकते तो वे कर्ज के तले दब जायेगें।
मनरेगा के नाम और स्वरूप में बदलाव पर आपत्ति
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने मनरेगा का नाम बदलकर विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण कर दिया है और योजना के स्वरूप में भी कई बदलाव किए गए हैं. कांग्रेस का कहना है कि इन बदलावों से ग्रामीण मजदूरों के अधिकार कमजोर होंगे और गरीबों को मिलने वाला रोजगार प्रभावित होगा.
धरना‑प्रदर्शन और सांकेतिक चक्काजाम
नगर के पुराना बस स्टैण्ड में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले धरना दिया, फिर कुछ देर के लिए सांकेतिक चक्का जाम किया. इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए और मनरेगा को पुराने स्वरूप में बनाए रखने की मांग की गई. माहौल पूरी तरह विरोधी रहा, हालांकि प्रशासन की मौजूदगी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ.
ग्रामीण जनता से धोखे का आरोप
धरना‑प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेत्री खुशबू आदित्य वैष्णव ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि जिस तरह महात्मा गांधी जी के नाम से जुड़ी योजना का नाम बदला गया है, वह ग्रामीण जनता के साथ धोखे जैसा है. उनका कहना था कि नाम बदलकर सरकार लोगों को भ्रमित कर रही है, जबकि असल मुद्दा मजदूरों को समय पर काम और मजदूरी दिलाने का है.

भुगतान व्यवस्था पर उठाए सवाल
ब्लाॅक अध्यक्ष लल्ला सिंह ठाकूर ने कहा कि मनरेगा में 60 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार और 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार को देनी होती है. वर्तमान हालात में राज्य सरकार के पास पर्याप्त संसाधन नहीं होने से भुगतान में दिक्कत आएगी. ऐसे में मजदूरों को उनकी मजदूरी के लिए भटकना पड़ेगा, जिससे वे काम करने से हतोत्साहित होंगे और योजना धीरे‑धीरे बंद होने की कगार पर पहुंच सकती है.
केंद्र से अधिक हिस्सेदारी की मांग
कांग्रेस नेता नितेश पाठक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष आत्मा ंिसह क्षत्रिय ने कहा कि मनरेगा का नाम बदला न जाए और केंद्र सरकार इस योजना में 90 प्रतिशत तक की हिस्सेदारी निभाए. उनका कहना है कि इससे मजदूरों को समय पर भुगतान मिलेगा और ग्रामीण इलाकों में रोजगार के अवसर बने रहेंगे. कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि मनरेगा में किए गए बदलाव वापस नहीं लिए गए, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.
कार्यक्रम का संचालन लोरमी अध्यक्ष नितेश पाठक के द्वारा किया गया कार्यक्रम को जवाहर साहू, जनपद सदस्य विद्यानंद चंद्राकर. रामजी ध्रुव. . अरुण कुलमित्र. हेमंत मानिकपुरी. की उपिस्थती रहे। इससे पहले सर्व प्रथम महात्मा गाँधी जी कि प्रतिमा पर माल्यार्पण अध्यक्ष लल्ला सिंह ठाकुर के द्वारा किया गया एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मेन कुमार भार्गव के द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया उक्त कार्यक्रम मे लता रानी वैष्णव. पवन दास बिंदु यादव. त्रिवेणी कश्यप रीना बार्वे. गणेश राजपूत. कृष्णा निषाद. धनंजय दुबे. शशांक वैष्णव.आकाश वैष्णव. कृष्णा कुमार सोनी, सुनील बंजारा. प्रदीप दुबे. आदित्य दास. रामावतार ध्रुव. संतोष टोंडे. नकछेद जायसवाल. हरेंद्र चंद्राकर शेषनारायण साहू. दया राम ध्रुव स्वाति ठाकुर. सूरज कोल. संदीप वैष्णव. राजेश जायसवाल. भूपेंद्र वैष्णव. लोमस.अभिलाष जायसवाल. परमेस्वर गुप्ता धन्नू धुनाराम ध्रुव,.चक्रधर यादव. स्वारथ लाल.राजा यादव.रवि शंकर.विशाल. महेन्द्र ध्रुव. पवन खांडेकर उपस्थित रहे।
डिंडौरी में भी हुआ आयोजन, सांकेतिक चक्का जाम कर किया प्रदर्शन
डिंडौरी ब्लाॅक अध्यक्ष रामस्वरूप श्याम के नेतृत्व में मनरेगा बचाओ एवं समर्थन मूल्य पर धान खरीदी तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर  रेशम घृतलाहरे ब्लाक अध्यक्ष किसान कांग्रेस, विद्यानंद चंद्राकर, हेमंत मानिकपुरी,लखन कश्यप, महावीर राजपूत, पुरषोत्तम मार्को, सोहन वर्मा, संजीव शर्मा, राम निहोरा कश्यप, प्रकाश वैष्णव , अमीत खत्री, भागीरथी जयसवाल, नागेन्द्र पटेल, सन्तोष जयसवाल, राकेश रजक, सुंदर मार्को, जाकिर हुसैन, राजेश मरावी, गुमान मरावी, छोटेलाल, धर्मेंद भास्कर , विनोद साहू, दिनेश घृतलहरे, रामबली साहू, रामेश्वर ध्रुव, राजू साहू, रत्नू ध्रुव , दुर्गेश रजक सन्तोष कुर्रे, दिनेश साहू, मीलाऊ श्याम, संदीप मरावी,

Latest News

डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल गोबरीपाट का परीक्षा परिणाम घोषित शुभी पाठक रही प्रथम

लोरमी-डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल गोबरीपाट का परीक्षा 2025-26 का परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई। डीएवी बोर्ड कक्षा आठवीं...

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img