कांग्रेस का मनरेगा बचाओ के तहत धरना प्रदर्शन 30 को

Must Read

लोरमी-प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी लोरमी के द्वारा 30 जनवरी को मनरेगा बचाओ एवं समर्थन मूल्य पर धान खरीदी तिथि बढ़ाये जाने की मांग को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जायेगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुऐ ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लल्ला सिंह ठाकूर ने बताया कि 30 जनवरी को दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक पुराना बस स्टैण्ड लोरमी में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर सांकेतिक चक्काजाम किया जायेगा। उन्होने आगे बताया कि केन्द्र की मोदी सरकार आम मजदूरो की अधिकार छिन रहे है। जिससे मजदूर वर्ग परेशान है, साथ ही हमारे किसान भाई प्रदेश सरकार के गलत नितियों के कारण धान नही बेच पा रहे है, जिसके कारण सैकड़ो किसानो का धान अभी भी नही बिक पाया है, जबकि धान खरीदी का समय समाप्त होने वाला है। अगर किसानो के धान नही बिके तो वे कर्ज के तले दब जायेगें। वही डिंडौरी ब्लाॅक अध्यक्ष रामस्वरूप श्याम ने भी डिंडौरी के गांधी चैक में धरना देने की बात कही।

Latest News

आधा एकड़ जमीन हड़पने की रंजिश में की भाई और भाभी की हत्या

ग्राम नवलपुर में दंपती के अंधे कत्ल का पुलिस ने किया खुलासा लोरमी - एक बार फिर संपत्ति विवाद में...

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img