Tuesday, June 16, 2026

व्यावसायिक परिसर स्थानीय व्यापार को देगा बढ़ावा, ग्रामीणों के लिए स्वरोजगार और नए रोजगार के अवसर होंगे सृजित : डिप्टी सीएम अरुण साव

Must Read

अमलडीही में बनेगा अटल डिजिटल सेवा केंद्र, भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपए स्वीकृत”

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी के अमलडीही में व्यावसायिक परिसर का किया लोकार्पण

लोरमी- उप मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक अरुण साव ने आज लोरमी के ग्राम पंचायत अमलडीही में नवनिर्मित व्यावसायिक परिसर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, गांव में 15 लाख रुपए की लागत से 6 दुकान बनी है। जिसका जल्द आवंटन होगा। यह परिसर स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने के साथ ग्रामीणों के लिए स्वरोजगार और नए रोजगार के अवसर सृजित करेगा।

श्री साव ने कहा कि, साय सरकार का संकल्प गांवों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। जनसुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों का विकास कार्य निरंतर जारी है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने ग्रामीणों से कहा कि, लोरमी में विकास कार्यों की गूंज दूर-दूर तक सुनाई दे रही है। क्षेत्र में चारों ओर सड़कों का निर्माण हो रहा है। फोर लेन सड़कों का कार्य भी तेजी से प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि ग्राम में पिछले ढाई वर्षों में विकास कार्यों के लिए कुल 29 लाख रुपए प्रदान किए गए हैं। यहां अटल डिजिटल सेवा केंद्र स्थापित किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को घर के निकट ही ऑनलाइन शासकीय दस्तावेज प्राप्त होगी। इसके भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है।

श्री साव ने कहा कि सुशासन सरकार में विकास की योजनाएं हर घर तक पहुंच रही हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सभी गारंटियों को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने गरीबों के आवास रोक दिए थे, जबकि वर्तमान सरकार ने इस गांव में 515 आवास स्वीकृत किए हैं, जो क्षेत्र में सर्वाधिक हैं।

इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिंह, जिला पंचायत सदस्य रत्ना काटले, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनीता साहू,  सरपंच श्रीमती राज नंदिनी काटले, उप सरपंच रोशनी बंजारे, पंचगण, मिट्ठू राम साहू, डॉक्टर राजेश साहू, विजय जायसवाल,मिलाप साहू, ज्ञानेश्वर साहू,, सुरेश जायसवाल, राजू चेलकर, जगदीश पटेल, माखन साहू, पुष्पेंद्र दिवाकर , देवा, मोहनलाल साहू, आनंद साहू, भाजपा के वरिष्ठ नेता धनीराम यादव, दिनेश साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर बंजारे, भाजपा जिला महामंत्री गुरमीत सालूजा, प्रदीप मिश्रा, महाजन जायसवाल, लोरमी नगरपालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, विक्रम सिंह, मंडल अध्यक्षगण दिनेश कश्यप, लेखराज सिंह, राजेंद्र साहू, सुशील यादव, जीवन साहू, युवा मोर्चा के तामेश्वर साहू, जवाहर दिवाकर, भानू टोंडे , परमेश्वर भानू खांडे , परमेश्वर टोंडे, महेंद्र खत्री, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
…….      ……

Latest News

कोदवा महंत में बनेगा विद्युत सबस्टेशन डिप्टी सीएम ने सुशासन शिविर में की घोषणा

ग्राम कोदवामहंत में हुआ समाधान शिविर का आयोजन लोरमी -मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन...

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img