Saturday, May 30, 2026

लोरमी क्षेत्र में अंशुल प्रदेश में प्रथम तो चैतू बारवीं में प्रदेश में आंठवे स्थान

Must Read

लोरमी- क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम बेहद उत्साह जनक रहे।
दसवीं बोर्ड में न्यूजनेशन स्कुल के अंशुल शर्मा प्रदेश में 594 अंक के साथ पुरे प्रदेश में प्रथम रहा। वही सरस्वती शिशु मन्दिर एक बारवीं का छात्र चैतू साहू 484 अंक के साथ पूरे प्रदेश में आठवें स्थान पर रहा। चैतू साहू प्रदेश के पिता सब्जी बेचते है। अंशुल के पिता एक बीमा अभिकर्ता है।
आत्मानंद स्कुल में कक्षा 12वीं अंग्रेजी माध्यम की परीक्षा का परिणाम 100% रहा जबकि कक्षा दसवीं अंग्रेजी माध्यम का परिणाम 96% रहा इसी प्रकार से कक्षा 12वीं हिंदी माध्यम का परिणाम 81% जबकि कक्षा दसवीं हिंदी माध्यम का परिणाम 77%प्रतिशत रहा। कक्षा 12वीं अंग्रेजी माध्यम साइंस के छात्र भीमेश्वरी कश्यप ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए 89.4 प्रतिशत अंक अर्जित किया, इसी प्रकार कक्षा 12वीं कॉमर्स में शैलेश जयसवाल ने 87.4% अंक अर्जित किया एवं प्रथम रहे जबकि कक्षा दसवीं अंग्रेजी माध्यम रोहित ढीमर ने 96.33 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। वही 12वीं हिंदी मध्यम एग्रीकल्चर का परिणाम 91. 6% रहा। कक्षा दसवीं हिंदी माध्यम की छात्रा झलक जायसवाल ने 90% अंक अर्जित करते हुए विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दसवीं में श्रेष्ठ गुप्ता ने 528 अंक के साथ 88 प्रतिशत रहा।
परीक्षा परिणाम घोषित होते ही साला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष विश्वास दुबे , संस्था के प्राचार्य अरुण जायसवाल एवं समस्त स्टाफ सदस्यों के मध्य हर्ष व्यक्त किया है।

Latest News

जगत में भगवत कृपा के बिना कुछ भी संभव नहीं है – आचार्य  शुक्ला

नौ दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का हुआ समापन लोरमी - समीपस्थ ग्राम रेहुटा में साहू परिवार के द्वारा स्व भरत...

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img