Sunday, July 26, 2026

डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल गोबरीपाट का परीक्षा परिणाम घोषित शुभी पाठक रही प्रथम

Must Read

लोरमी-डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल गोबरीपाट का परीक्षा 2025-26 का परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई। डीएवी बोर्ड कक्षा आठवीं के लिए बोर्ड परीक्षा का आयोजन करती है। जिसमें डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल गोबरीपाट से 100 प्रतिशत छात्र छात्राओं ने भाग लिया था।

जिसका परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में अभिभावक एवं छात्र-छात्राओं ने अपना परीक्षा परिणाम प्राप्त किया। जिसमे प्रथम स्थान पर शुभी पाठक, द्वितीय स्थान पर दामिनी प्रजापति और तृतीय स्थान पर कनिष्का मशराम रहे ।

अपना प्रगति पत्र प्राप्त करने के बाद अभिभावक एवं विद्यार्थी प्रसन्न नजर आए। अप्रैल 2026 से उन छात्र-छात्राओं की कक्षाएं शुरू होगी।

प्राचार्य अमित कुमार ने कक्षा आठवीं का परीक्षा परिणाम देखकर खुशी प्रकट करते हुए कहा कि आकाश की कोई सीमा नहीं होती, आने वाले वर्ष में और भी उत्कृष्टतम परिणाम देने के लिए हमें परिश्रम करते रहना होगा।

अन्य कक्षाओं विशेष कर 10वीं,11वीं और 12वीं कक्षा के लिए शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को लगातार उन बच्चों के साथ लगा रहना होगा।

अधिक अंक प्राप्त कराने के लिए उन्हें परिश्रम के साथ-साथ दिशा निर्देश देते रहना होगा। यह हम लोगों का पहला उद्देश्य होना चाहिए। साथ ही यह भी कहा कि हमारे विद्यालय में 2026-27 नए प्रवेश प्रारंभ हो चुकी है ।

Latest News

हरियर हमर गांव, हरियर हमर प्रदेश के तहत स्कूल में लगाऐ पौधे

सपा प्रवक्ता ने कहा अधिक से अधिक लगाऐ पेड़, संकल्प लेकर करें पौधो की रक्षा लोरमी-समाजवादी प्रदेश प्रवक्ता धनीराम यादव,...

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img