बोर्ड परीक्षा के छात्र परेशान, समाजवादी पार्टी ने शिक्षकों की व्यवस्था करने, डीईओ को सौंपा ज्ञापन
लोरमी+शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोतरी में शिक्षकों की भारी कमी के कारण छात्रों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इस समस्या को लेकर स्कूल के प्राचार्य ने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) मुंगेली को पत्र लिखकर जल्द से जल्द शिक्षकों की व्यवस्था करने की मांग की है।
6 शिक्षकों की कमी, बोर्ड परीक्षा के छात्र परेशान
प्राचार्य द्वारा भेजे गए आधिकारिक पत्र के अनुसार, स्कूल में वर्तमान में कुल 668 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। यह क्षेत्र का सबसे बड़ा स्कूल है, लेकिन इसके बावजूद यहाँ पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं। वर्तमान में स्कूल में 6 शिक्षकों की भारी कमी है। स्थिति तब और बिगड़ गई जब 12 अगस्त 2026 से एक व्याख्याता शिक्षक संतान पालन अवकाश पर चली गईं। वर्तमान में स्कूल में केवल 9 शिक्षक कार्यरत हैं। शिक्षकों की कमी के चलते बोर्ड कक्षाओं के छात्रों को विषयवार पढ़ाई करने में सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इन विषयों में खाली हैं पद
स्कूल प्रशासन द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपे गए आंकड़ों के अनुसार, कई महत्वपूर्ण विषयों में स्वीकृत पदों के मुकाबले शिक्षक ही नहीं हैं:
- हिंदी: 2 पद स्वीकृत, 1 कार्यरत, 1 पद खाली।
- अंग्रेजी: 2 पद स्वीकृत, 1 कार्यरत, 1 पद खाली।
- संस्कृत: 1 पद स्वीकृत, 1 कार्यरत, 1 पद खाली (प्रस्तावित कमी)।
- राजनीति विज्ञान: 1 पद स्वीकृत, कोई कार्यरत नहीं, 1 पद खाली।
- भूगोल: 1 पद स्वीकृत, कोई कार्यरत नहीं, 1 पद खाली।
इसके अलावा अन्य विषयों में भी शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों की शिक्षा-दीक्षा का स्तर गिर रहा है। प्राचार्य ने पत्र में साफ किया है कि विषयवार व्याख्याता न होने से बच्चों को रोज अध्यापन कार्य में परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
कार्रवाई की मांग
31 अगस्त 2026 को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को भेजा गया है, जिस पर कलेक्टर कार्यालय की सील और रिसीविंग भी दर्ज है। अब देखना यह होगा कि शिक्षा विभाग इस बड़े स्कूल के 600 से अधिक बच्चों के भविष्य को देखते हुए कब तक नए शिक्षकों की नियुक्ति या वैकल्पिक व्यवस्था करता है।

