‘आश्वासन नहीं, अधिकार चाहिए’: आर्थिक तंगी से परेशान राशन दुकान संचालकों का छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

Must Read

लोरमी: छत्तीसगढ़ के शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 3 नवंबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। शासकीय राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ जिला मुंगेली के जिलाध्यक्ष लखन लाल यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के नाम मुंगेली कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है।

संघ का कहना है कि लंबे समय से सिर्फ आश्वासन मिलने के कारण दुकानदारों की आर्थिक स्थिति लगातार खराब हो रही है, जिसके चलते वे अब मोर्चा खोलने पर मजबूर हैं।

राशन दुकान संचालकों की 4 प्रमुख मांगें:

  • 21 वर्षों से कमीशन में वृद्धि न होना: पिछले 21 सालों से कमीशन नहीं बढ़ाया गया है। संघ की मांग है कि चावल, शक्कर, चना और फोर्टिफाइड अमृत नमक के वितरण पर केंद्र सरकार के समान कमीशन दिया जाए।
  • 2% क्षतिपूर्ति की मांग: भंडारण और वितरण के दौरान राशन में होने वाली कमी (सूखत) की भरपाई के लिए 2 प्रतिशत क्षतिपूर्ति राशि दी जाए।
  • लंबित वित्तीय पोषण राशि का भुगतान: जुलाई 2016 से संचालित वित्तीय सहायता व्यवस्था के तहत वर्ष 2023 के बाद से रुकी हुई लंबित भुगतान राशि को तत्काल जारी किया जाए।
  • टीडीएस कटौती बंद करना: राशन वितरण पर 2 प्रतिशत टीडीएस (TDS) कटौती को पूरी तरह बंद किया जाए। इसके साथ ही बस्तर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों की स्थानीय समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाए।
Latest News

लोरमी में दुबे परिवार का  आंवला नवमी कुटुंब मिलन समारोह संपन्न, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजीव लोचन दास का मिला सानिध्य

लोरमी - पारिवारिक एकजुटता, आपसी प्रेम, संस्कार और सनातन परंपराओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लोरमी के दुबे...

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img