मुंगेली में सपा की बढ़ी राजनीतिक हलचल: जिला अध्यक्ष की रेस में संजय साहू का नाम सबसे आगे, शीर्ष नेतृत्व की सहमति लगभग तय!

Must Read

लोरमी -समाजवादी पार्टी (सपा) के संगठनात्मक बदलाव और आगामी रणनीतियों को लेकर मुंगेली जिले में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पार्टी के भीतर संगठन को धार देने और मजबूत करने के लिए नए जिला अध्यक्ष के नाम पर गहन मंथन चल रहा है। इसी बीच सपा के प्रदेश स्तरीय वरिष्ठ पदाधिकारियों से छनकर आ रही खबरों के मुताबिक, मुंगेली जिला अध्यक्ष की रेस में सक्रिय और जुझारू नेता संजय साहू का नाम सबसे आगे चल रहा है। माना जा रहा है कि उनके नाम पर शीर्ष नेतृत्व की सहमति लगभग तय हो चुकी है।

शीर्ष नेतृत्व की पसंद बने संजय साहू
पार्टी सूत्रों के अनुसार, समाजवादी पार्टी हाईकमान, राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी श्री निवेशक जी, अक्षय यादव जी, देवेश शाक्य जी और आजमगढ़ से साहेब सिंह यादव जी सहित प्रदेश प्रवक्ता धनीराम यादव जी मुंगेली जिले में संगठन की कमान किसी ऐसे चेहरे को सौंपने की तैयारी में हैं, जो युवाओं और जमीनी कार्यकर्ताओं को एक साथ जोड़ सके। इस मापदंड पर संजय साहू का नाम सबसे सटीक बैठ रहा है। इस संबंध में आजमगढ़ से साहेब सिंह यादव जी द्वारा प्रदेश प्रवक्ता धनीराम यादव जी को भी जानकारी साझा की गई है।

निष्ठा और लोकप्रियता बनी सबसे बड़ी ताकत
प्रदेश पदाधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, संजय साहू की क्षेत्र में मजबूत जमीनी पकड़, आम कार्यकर्ताओं में उनकी लोकप्रियता और पार्टी के सिद्धांतों के प्रति उनकी अटूट निष्ठा को देखते हुए ही इस रेस में उनका पलड़ा सबसे भारी है। संगठन के भीतर चल रहे उच्च स्तरीय मंथन में प्रदेश स्तर के कई बड़े और दिग्गज नेताओं ने मुंगेली जिले की कमान संजय साहू को सौंपने की खुलकर वकालत की है।

आधिकारिक घोषणा का इंतजार, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल
राजनीतिक गलियारों में यह माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी जल्द ही संजय साहू के नाम का आधिकारिक ऐलान कर सकती है। मुंगेली जिला अध्यक्ष पद के लिए संजय साहू के नाम की चर्चा तेज होते ही स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि संजय साहू के नेतृत्व में जिले में पार्टी एक नई ऊंचाई छुएगी और संगठन को जमीनी स्तर पर बेहद मजबूती मिलेगी।


Latest News

लोरमी में दुबे परिवार का  आंवला नवमी कुटुंब मिलन समारोह संपन्न, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजीव लोचन दास का मिला सानिध्य

लोरमी - पारिवारिक एकजुटता, आपसी प्रेम, संस्कार और सनातन परंपराओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लोरमी के दुबे...

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img