जनसेवा और स्वच्छता की पहल: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोतरी स्वास्थ्य केंद्र परिसर में किया श्रमदान

Must Read

लोरमी। जनसेवा और स्वच्छता के प्रति आम लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज ग्राम कोतरी स्थित उप-स्वास्थ्य केंद्र में एक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर श्रमदान किया और स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार, पूरे परिसर तथा आसपास जमा कूड़े-करकट की साफ-सफाई की।

ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों के रखरखाव पर दिया जोर
अभियान का नेतृत्व कर रहे समाजवादी पार्टी के लोरमी ब्लॉक अध्यक्ष संजय कुमार साहू ने इस मौके पर कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में उप-स्वास्थ्य केंद्र आम जनता के इलाज का सबसे प्रमुख माध्यम होते हैं। ऐसे में वहां गंदगी रहने से मरीजों और ग्रामीणों में बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से भी मांग की है कि ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों की नियमित साफ-सफाई और उचित रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए।

ये कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस स्वच्छता अभियान में मुख्य रूप से अजय चंद्राकर, दीपक सोनकर, नरेश जांगड़े, छत्रपाल कश्यप, मालिक राम मेहर, अमित मेहर, गौतम कश्यप, महेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर पूरे लोरमी क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया।

Latest News

लोरमी में दुबे परिवार का  आंवला नवमी कुटुंब मिलन समारोह संपन्न, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजीव लोचन दास का मिला सानिध्य

लोरमी - पारिवारिक एकजुटता, आपसी प्रेम, संस्कार और सनातन परंपराओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लोरमी के दुबे...

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img