दीवाली पर बेमौसम आफत! तूफान ‘मुरासु’ बढ़ाएगा किसानों-व्यापारियों की धड़कन, धान की फसल पर मंडराया बड़ा संकट

Must Read

अर्नब’ के बाद अब तूफान ‘मुरासु’ का तांडव! 3 और 4 नवंबर को भारी बारिश का रेड अलर्ट, रहें सावधान

बिलासपुर-छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए एक बार फिर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से हुए नुकसान के बाद अब नया तूफान ‘मुरासु’ खेतों में खड़ी और कटाई के लिए तैयार धान की फसल को पूरी तरह बर्बाद कर सकता है। मौसम विभाग ने साफ किया है कि यदि 3 और 4 नवंबर को भारी बारिश होती है, तो किसानों की मुश्किलें कई गुना बढ़ जाएंगी।

सिर्फ किसान ही नहीं, इस बार दिवाली के कारोबार पर भी पानी फिरने का खतरा है। बाजारों में त्योहार की खरीदारी अपने चरम पर है, दुकानदारों ने लाखों रुपये का सामान स्टॉक कर रखा है। लेकिन इस बारिश की चेतावनी ने व्यापारियों की रातों की नींद उड़ा दी है। आशंका है कि भारी बारिश के कारण बाजारों में सन्नाटा पसर सकता है, जिससे करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान है।

मौसम विभाग की अपील: विभाग ने आम लोगों और खासकर किसानों को चेतावनी दी है कि वे खेतों में काम करते समय यदि गरज-चमक शुरू हो, तो तुरंत सुरक्षित पक्के मकानों में शरण लें। पेड़ों के नीचे या खुले खेतों में बिल्कुल खड़े न हों।

बिलासपुर का पारा पहुंचा 29 डिग्री: अगले दो दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले 24 घंटों में जगदलपुर में सबसे अधिक 31.6 डिग्री और दुर्ग में सबसे कम 16.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।



Latest News

लोरमी में दुबे परिवार का  आंवला नवमी कुटुंब मिलन समारोह संपन्न, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजीव लोचन दास का मिला सानिध्य

लोरमी - पारिवारिक एकजुटता, आपसी प्रेम, संस्कार और सनातन परंपराओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लोरमी के दुबे...

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img